श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड के दून अस्पताल में हुई पानी की कमी, तीमारदारों की बढ़ी परेशानी

दून अस्पताल में पीने के पानी की किल्लत से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें हॉस्पिटल में पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है...
Dehradun Water Shortage

Dehradun Water Shortage: राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में पीने के पानी की किल्लत से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तपती गर्मी में लोग जब अस्पताल अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं, तो उन्हें हॉस्पिटल में पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। हालांकि, अस्पताल में RO लगे हैं, मगर उनमें कई दिनों से पानी नहीं है।

शौचायलय में भी नहीं है पानी

तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में स्थिति इतनी गंभीर (Dehradun Water Shortage) है कि शौचालय में भी पानी नदारद है। जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड का सबसे बड़ा अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज है, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब दून अस्पताल के ये हाल हैं तो अन्य अस्पतालों की क्या हालत होगी। वहीं पानी की किल्लत के कारण तीमारदारों को बाहर से पानी का बोतल खरीदना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी के आठ आकांक्षात्मक जिलों का वित्तीय योजनाओं में शानदार प्रदर्शन

दूर की जा रही पानी की समस्या

अस्पताल में पानी की समस्या पर उप चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण प्रत्येक दिन तीन बार मोटर चलाना पड़ रहा था, जिस कारण से मोटर खराब हो गई और मोटर को ठीक करा कर अब लाया गया है, अब जल्द ही मोटर को लगाकर अस्पताल से पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। फिलहाल मरीजों के विषय में उन्होंने कहा कि मरीजों को ऐसी विषम परिस्थिति में सहयोग करना चाहिए।

टिहरी में पेयजल संकट को लेकर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

टिहरी झील से सटे प्रतापनगर के ल्वारंखा अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में पेयजल संकट की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पेयजल समस्या को दूर करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में धनराशि स्वीकृत नहीं होने के कारण पेयजल योजना का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे है और करीब 500 से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है और गर्मियों में ये समस्या और बढ़ जाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज