Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड के जंगलों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुझाई जा रही आग

heli-33

Uttarakhand Forest Fire : पौड़ी में जंगलों की आग विकराल रूप ले रही है। आग रिहायशी इलाकों में फैल रही है। आग पर काबू पाने के लिए mi 17 हेलीकॉप्टर की मदद ली गई है। हेलीकॉप्टर से अलकनंदा नदी से पानी भरा गया है। इसके बाद इस पानी को जंगलों में लगी को काबू करने के लिए छोड़ा गया। डोभ श्रीकोट के जंगल में वायुसेना के चॉपर से आग बुझाई जा रही है।

बता दें, उत्तराखंड जगलों में लगी आग से जल रहा है। चारों तरफ आग और धुएं का गुबार है। जंगलों की आग रिहायशी इलाकों तक फैल गई है, जिससे हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। इस आग की चपेट में घर, दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और मंदिर भी गए हैं। अल्मोड़ा के दूनागिरी मंदिर लगी आग की लपटें मंदिर की सीढ़ियों तक आ पहुंची हैं। भक्त बेबस नजर आ रहे हैं। ये आग उन तक न पहुंच जाए, इसलिए जान बचाकर भाग रहे हैं। आग जैसे ही मंदिर तक पहुंची डरे और घबराए भक्त जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी के बीच भक्तों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

गनीमत रही कि वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और बड़ा हादसा टल गया। विकराल होती आग से सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। घटना के बाद वन विभाग और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने वन कर्मियों और अधिकारियों को जंगल की आग को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब