Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, इस आतंकी संगठन से फंड लेने का लगा आरोप

ARVIND KEJRIWAL | AAP | SUPREME COURT | SHRESHTH BHARAT

सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जेल में बंद केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की सिफारिश की है। इसको लेकर एलजी ने गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। सीएम केजरीवाल पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से फंड लेने का आरोप लगाया गया है, जबकि आप ने इसे पूरी तरह से षड्यंत्र बताया है।

दरअसल, विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से एलजी वीके सक्सेना को एक शिकायती पत्र मिला था। इसमें आरोप लगाया गया है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई और खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए चरमपंथी खालिस्तानी समूहों से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे।

इस पत्र के मिलने के बाद वीके सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्री से एनआईए जांच की मांग की है। इस मांग में कहा गया है कि यह शिकायती पत्र एक मुख्यमंत्री के खिलाफ है, जोकि एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। तो ऐसे में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की फॉरेंसिक सहित पूरी तरह जांच होनी चाहिए।

वहीं, दूसरी तरफ इम मामले में आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि एलजी साहब भाजपा के एजेंट हैं, जोकि सीएम केजरीवाल के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। भाजपा दिल्ली में सातों सीट हार रही है। हार के डर से भाजपा बौखला गई है और वो लगातार गलत आरोप लगा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग