Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महिला अधिकारी से दारोगा ने की अभद्रता, कर दिया गया सस्पेंड

sub-inspector-suspend-sub-inspector-suspended-who-misbehaved-with-female-officer

Sub Inspector Suspend: पौड़ी में महिला राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। यह आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि हरिद्वार में तैनात सब इंस्पेक्टर पर लगा है। महिला अधिकारी ने इस मामले में जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान से शिकायत की है। महिला राजस्व उपनिरीक्षक ने डीएम को दी शिकायत में सब इंस्पेक्टर पर फोन पर अभद्र भाषा और गाली गलौच करने का आरोप लगाया। मामला गरमाता देखकर सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता महिला अधिकारी का कहना है कि वह एक मामले की विवेचक है। 8 जुलाई को मामले में विवेचना के दौरान जब अभियुक्त को नोटिस तामील करवाया गया तो अभियुक्त ने कहा कि उसका दामाद सब इंस्पेक्टर है औऱ इसके बाद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह भी आरोप है कि 11 जुलाई शाम को महिला अधिकारी के पास फोन आया और फोन करने वाले शख्स ने खुद को अभियुक्त का दामाद बताया और कहा कि वो उत्तराखंड पुलिस ने सब इंस्पेक्टर है। इस वक्त हरिद्वार में तैनात है।

सब इंस्पेक्टर ने महिला अधिकारी से कहा कि वो अपने ससुर के केस के संबंध में उससे बात करना चाहता है। साथ ही सब इंस्पेक्टर ने अपने ससुर के बारे में अंतिम रिपोर्ट लगाने को कहा। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने महिला अधिकारी के साथ अभद्र भाषा में बात की। पीड़ित महिला अधिकारी ने पौड़ी डीएम को दिए पत्र में आशीष भट्ट के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- राजधानी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर प्रदर्शन, CM धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वहीं, गढ़वाल डीएम डॉ आशीष चौहान ने कहा कि महिला राजस्व उप निरीक्षक की ओर से शिकायती पत्र मिला है। इसमें उन्होंने धमकाए जाने की बात कही है। इस मामले में तहसीलदार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल ने कहा कि उन्होंने डीएम, एसएसपी को पत्र देकर ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग