Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजधानी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर प्रदर्शन, CM धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

केदारघाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी एवं सचिव नितिन जमलोकी के नेतृत्व में शनिवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने सीतापुर में विरोध प्रदर्शन किया...
delhi-kedarnath-temple-kedarghati-hotel-association-protest-regarding-construction-of-kedarnath-temple

Delhi Kedarnath Temple: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर के शिलान्यास करने को लेकर केदारघाटी में लगातार विरोध जारी है। सीतापुर में केदारघाटी होटल एसोसिएशन ने विरोध करते हुए मंदिर का नाम परिवर्तित करने की मांग की है। कहा कि मंदिर का नाम केदारनाथ रखा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

CM धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी (Delhi Kedarnath Temple)

केदारघाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी एवं सचिव नितिन जमलोकी के नेतृत्व में शनिवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने सीतापुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ नारेबाजी की गई। आंदोलित लोगों ने कहा कि यह फैसला किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस कृत्य को लेकर केदारघाटी के विभिन्न स्थानों पर आंदोलन शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- बद्रीनाथ में BJP को झटका, मंगलौर से कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन जीते

क्या है पूरा मामला?

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कहा कि दिल्ली के बौराड़ी में बन रहा मंदिर धर्म शास्त्रों के खिलाफ है। अच्छा होता मुख्यमंत्री केदारनाथ आने वाले यात्रियों को सुविधा देते, ना कि केदारनाथ जैसे विश्व विख्यात धाम को दिल्ली में स्थापित करने का प्रयास करते। तीर्थपुरोहित समाज, व्यापारी और स्थानीय जनता इसको लेकर आंदोलित है। यदि फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो जनता उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी। यह धर्म विरुद्ध कार्य है, जिसकी सब जगह निंदा हो रही है।

यह भी पढ़ें- पेड़ लगाओ पैसा कमाओ, कर्नाटक सरकार की ये खास योजना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा