श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, UCC जल्द होगा लागू

Uttarakhand UCC Bill: उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली पर सोमवार को एक बैठक की, जिस पर उत्तराखंड सरकार ने मुहर लगा दी है।
Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand UCC Bill: उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी नियमावली पर सोमवार को एक बैठक की, जिस पर उत्तराखंड सरकार ने मुहर लगा दी है। यानी कि अब जल्द ही राज्य में यूसीसी को लागू कर दिया जाएगा। सरकार इसी महीने से यूसीसी को लागू कर सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, इसे 26 जनवरी को लागू किया जा सकता है क्योंकि उस दिन गणतंत्र दिवस है, लेकिन तारीख की अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। वहीं सरकारी विभाग की तरफ से इसके लिए राज्य भर में यूसीसी पोर्टल की मॉक ड्रिल का आयोजन करेगी।

सीएम धामी ने किया एलान

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलान कर दिया था कि राज्य में जनवरी 2025 से ‘समान नागरिक संहिता’ यानि यूसीसी लागू कर दिया जाएगा। इसकी लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसा होने से उत्तराखंड आजादी के बाद ‘समान नागरिक संहिता’ लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा।

जानें क्या होगा यूसीसी में?

दरअसल, यूनिफॉर्म सिविल कोड शादी, तलाक, मेंटिनेंस, संपत्ति का अधिकार, गोद लेने और उत्तराधिकार जैसे क्षेत्रों को कवर करता है। व्यक्ति किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय का क्यों न हो, उन सबके लिए एक समान कानून है यूसीसी।

बता दें कि 2015 में यूसीसी लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सबसे पहले याचिका दायर करने वाले वकील अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि इसका धर्म से कोई ताल्लुक नहीं है। UCC लागू होने से प्रदेश क्‍या नियम कायदे बदल जाएंगे और किसे क्‍या अधिकार मिलेंगे, यह जानना भी जरूरी है।

यूसीसी के बाद हलाला जैसी प्रथाओं पर होगी रोक

दरअसल, यूसीसी को आने के बाद हलाला और इददत की प्रथाएं बंद हो जाएंगी। वहीं, लड़कियों को लड़कों के बराबर का हिस्सा भी मिलेगा। लिव इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आधार कार्ड अनिवार्य होग।

ये भी पढ़ें- हिंदू पुजारी चिन्मय दास की जमानत पर सुनवाई आज, जानें क्यों हुए गिरफ्तार?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा