Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शर्मिला टैगोर बेटे सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं लीलावती अस्पताल, देखें वीडियो

Sharmila Tagore Meets Saif Ali Khan: दिग्गज अभिनेत्री और अभिनेता सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर को सोमवार सुबह लीलावती अस्पताल पहुंची।
Sharmila Tagore Meets Saif Ali Khan

Sharmila Tagore Meets Saif Ali Khan: दिग्गज अभिनेत्री और अभिनेता सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर को सोमवार सुबह लीलावती अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने सैफ अली खान का हाल जाना। दरअसल, अभिनेता को पिछले सप्ताह उनके बांद्रा स्थित आवास पर चाकू से हुए हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पत्नी करीना कपूर खान, बेटी सारा अली खान, बेटे इब्राहिम सहित परिवार के अन्य सदस्य नियमित रूप से उनकी स्थिति की जांच के लिए अस्पताल में आ रहे हैं।

आरोपी की हुई पहचान

इस बीच, मुंबई पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि वह बांग्लादेश के झलकाती जिले का मूल निवासी है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह कथित तौर पर चोरी करने के इरादे से अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास में घुसा था।

16 जनवरी को हुआ थी हमला

यह घटना 16 जनवरी को सुबह करीब 2:00 बजे हुई, जिस दौरान सैफ अली खान पर हमला किया गया और उन्हें कई गंभीर चोटें आईं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी पर चाकू से वार भी शामिल था। इस बीच, अस्पताल प्रशासन के अनुसार अभिनेता अब खतरे से बाहर है, मेडिकल स्टाफ उनकी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है।

सोहा अली खान ने अभिनेता के स्वास्थ्य पर दी अपडेट

मीडिया से बात करते हुए सोहा अली खान ने अभिनेता के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट साझा किए। उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि वह ठीक हो रहे हैं और हम बहुत आभारी हैं और हम बहुत धन्य और आभारी महसूस करते हैं कि उनकी हालत और खराब नहीं हुई। आपकी सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

ये भी पढ़ें- ‘आई वांट टू टॉक’ ओटीटी पर रिलीज, जानें कैसे देखें फिल्म

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग