Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कराने की तैयारी में योगी सरकार, एरियल ड्रोन शो का होगा आयोजन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व भव्य मंदिर बनने के बाद 30 अक्टूबर को होने वाले आठवें दीपोत्सव को योगी सरकार भव्य बनाना चाहती है। इसी को लेकर यूपी सरकार जमकर तैयारियों में जुटी हुई है।
Deepotsav In Ayodhya

Deepotsav In Ayodhya: अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन करेगी।

सीएम योगी के विजन अनुसार, अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा। इसके जरिए, दीपोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम में 15 मिनट तक एरियल ड्रोन शो आयोजन होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मेड इन इंडिया ड्रोन्स का इस्तेमाल होगा।

एरियल ड्रोन शो के द्वारा प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान जी की वीर मुद्रा का लोग दर्शन कर सकेंगे और इस कार्यक्रम में लेजर लाइट्स, म्यूजिकल नैरेशन व वॉयस ओवर के जरिए समां बांधा जाएगा।

रावण वध, पुष्पक विमान, राम दरबार, दीपोत्सव, वाल्मीकि, तुलसीदास व राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर होगा ड्रोन शो का आयोजन

प्रभु रामलला के विग्रह के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद पहली बार आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने में योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

सीएम योगी के विजन अनुसार, 8वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा। 30 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले 29 अक्टूबर को ड्रोन शो का रिहर्सल भी किया जाएगा। राम की पैड़ी पर इस ड्रोन शो का आयोजन होगा।

इस आयोजन के अंतर्गत, 15 फॉर्मेशंस को आकाश में साकार करने की योजना बनाई गई है। इन कार्यों को पूरा करने के लिए एनिमेशन के साथ डीटेल्ड स्टोरीबोर्ड का निर्माण किया जाएगा। जिसे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।

आकाश में बनने वाले फॉर्मेशंस को सपोर्ट करने के लिए कॉन्सेप्ट, बैकग्राउंड म्यूजिक, वॉयसओवर, पटकथा, नैरेशन व लेजर लाइट्स समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। जिसकी प्रैक्टिस शुरू कर दी गई है।

लाइट एंड साउंड शो के साथ ही आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाएंगे लोग

राम की पैड़ी पर लेजर लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को लेजर लाइट शो के द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यूं तो प्रतिदिन राम की पैड़ी पर लेजर व साउंड शो का आयोजन होता है, मगर प्रत्येक वर्ष दीपोत्सव के मुख्य आयोजन में यह कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र में होता है।

ड्रोन शो के साथ ही साउंड व लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा और इसे आर्टिस्टिकली डिजाइंड ग्रीन फायरक्रैकर्स की आतिशबाजी का साथ मिलेगा।

Mahakumbh 2025: अक्षयवट की पूजा के बिना नहीं मिलता संगम स्नान का फल, जानें 300 वर्ष पुराने वृक्ष का महत्व

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा