Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अखिलेश-मायावती को पीछे छोड़ Yogi Adityanath ने बनाया 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम रहने का रिकॉर्ड

देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने नया रिकार्ड बनाया है। योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता के बाद से यूपी में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
Yogi Adityanath | shreshth bharat

Yogi Adityanath: देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने नया रिकार्ड बनाया है। योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता के बाद से यूपी में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव, मायावती, अखिलेश यादव और चौधरी चरण सिंह को पछाड़ते हुए लगातार 7 साल 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

Yogi Adityanath ने लगातार आठवीं बार किया ध्वजारोहण

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण किया है।

पाकिस्तान समाप्त होगा या उसका भारत में होगा विलय, लखनऊ में बोले सीएम योगी 

सीएम योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। क्षेत्रीय पार्टियों के नेता चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आस-पास भी नहीं दिखाई पड़ते।

मुलायम सिंह भी नहीं बना पाए यह रिकॉर्ड

बता दें, बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनका पूरा कार्यकाल 7 वर्ष 16 दिन का था, लेकिन वह लगातार नहीं था।

गोरखपुर गौरव संग्रहालय के जरिये आजादी के दीवानों को किया जाएगा याद- सीएम योगी

मायावती ने अपने चार बार के कार्यकाल में आठ बार ध्वजारोहण किया। वहीं, उत्तर भारत के किसान नेता मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री पद की तीन बार शपथ ली, लेकिन फिर भी वह यह रिकॉर्ड नहीं बना पाए।

Yogi Adityanath ने तोड़ा था यह रिकार्ड

बता दें, सीएम योगी की गिनती उन नेताओं में होती है, जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी। 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था।

सीएम योगी के नेतृत्व में निकली विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा

नारायण दत्त ने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग