Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में जनता दरबार

CM YOGI | SHRESHTH BHARAT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर प्रवास पर हैं जहां जनता दरबार के दौरान लगातार दूसरे दिन सोमवार को उन्होंने स्थानीय जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने लोगों की परेशानियां सुनकर अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की प्राथमिकता है। पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान तत्काल प्रभाव से कराने के लिए आदेश निर्देशित किए।

आज गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने लगभग 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में सभी लोगों को कुर्सियों पर बिठाया गया था। जिसके बाद सीएम योगी खुद लोगों तक गए और बारी बारी से उनकी समस्याओं को सुनें। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. इन सब शिकायतों को सीएम ने तसल्ली से सुना और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सीएम योगी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि, जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती कर मामले का निराकरण किया जाय। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो आने वाले समय में नजीर बने। सीएम ने सभी के प्रार्थना पत्रों को लिया और संबधित अधिकारियों के हवाले कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि, हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।

जनता दर्शन में कई प्रकार की समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे थे। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को ऐसे लोगों का सरकार की ओर से वित्तीय सहायता के भी निर्दश दिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग