Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

योगी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनेंगे 1.40 करोड़ बच्चे

Har Ghar Tiranga 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत मंगलवार को प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। 13 से 15 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में 15 अगस्त को परिषदीय विद्यालयों के 1.40 करोड़ बच्चे भी हिस्सा लेंगे।
Har Ghar Tiranga 2024

Har Ghar Tiranga 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत मंगलवार को प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। 13 से 15 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में 15 अगस्त को परिषदीय विद्यालयों के 1.40 करोड़ बच्चे भी हिस्सा लेंगे। तैयारियां पूरी कर चुके बेसिक शिक्षा विभाग ने इसका क्रियान्वयन शुरू कर दिया है।

योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के निर्देशन और विभागीय अधिकारियों की देखरेख में मीना मंच के पदाधिकारियों ने तिरंगा फहराने का क्रम शुरू किया है। यह अगले तीन दिनों तक सूर्योदय के बाद तिरंगा को फहराते रहेंगे और सूर्यास्त से पूर्व तिरंगा को उतार कर सुरक्षित रखेंगे। इस दौरान का सेल्फी लेकर विभाग को भेजने सम्बन्धी निर्देश दिये गये हैं। 15 अगस्त को प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1.40 करोड़ बच्चे इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।

ये भी पढ़ें- 2 करोड़ झंडे बनाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, हर घर पर लहराएगा तिरंगा

बता दें कि योगी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं, विद्यालयों और आवासित घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का क्रम चल रहा है। इससे प्रदेश के सभी नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव पैदा करने के उद्देश्य को बल मिल रहा है।

बेसिक विभाग की यह है तैयारी

योगी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। अन्य विभागों के लिए किए गए प्रबंधों के अलावा बेसिक शिक्षा के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। योगी सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा को झंडा उपलब्ध कराने सम्बन्धी निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को पहले ही दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें- CM योगी का बड़ा तोहफा, ICU एक्सपर्ट से लैस होंगे सरकारी अस्पताल

बन चुका है कीर्तिमान

योगी सरकार के नेतृत्व में वर्ष 2022 व 2023 में भी हर घर तिरंगा अभियान का भव्यपूर्ण और सफल क्रियान्वयन हो चुका है। प्रदेश के समस्त विभागों ने इन अभियानों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त आवासित घरों, सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों पर तिरंगा फहराने में सफलता अर्जित की थी। इन वर्षों में सरकारी तथा गैर-सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों पर क्रमशः लगभग 5 करोड़ एवं 4.5 करोड तिरंगा फहराने का कीर्तिमान स्थापित हुआ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा