Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जूस में पेशाब, गाजियाबाद में फिर एक बार इंसानियत शर्मसार

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोनी बॉर्डर पर खुशी जूस कॉर्नर के नाम से एक दुकान है
Shopkeeper

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोनी बॉर्डर पर खुशी जूस कॉर्नर के नाम से एक दुकान है, लोगों का आरोप है कि दुकानदार लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था। जब लोगों ने आरोपी दुकानदार को जूस में पेशाब मिलाते रंगे हाथों पकड़ा तो उसकी पिटाई कर दी और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को आरोपी की दुकान से एक प्लास्टिक की केन में भरा 1 लीटर पेशाब भी मिला है।

जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा था दुकानदार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में खुशी जूस कॉर्नर का मालिक 29 वर्षीय आमिर खान ग्राहकों को जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा था। जूस में पेशाब मिलाने की खबर जैसे ही लोगों को मिली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलते ही घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उसकी दुकान से एक प्लास्टिक की केन भी जब्त की गई है, जिसमें पेशाब भरा हुआ है। पुलिस ने जांच के लिए केन को लैब भेज दिया है।

पुलिस ने बरामद किया एक बोतल पेशाब

लोनी बॉर्डर के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को जूस में पेशाब मिलाने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही पुलिस खुशी जूस कॉर्नर की दुकान पर पहुंची और जांच शुरू की। वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में आमिर से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

पुलिस ने जूस की दुकान से एक बड़ी बोतल बरामद की है, जिसमें कथित तौर पर पेशाब भरा हुआ मिला है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आमिर और उसके नाबालिग सहयोगी को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में दलित से गैंगरेप, पुलिस पर उठे सवाल; आरोपी गिरफ्तार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल