Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीतापुर में मानवता शर्मसार, 70 साल के बुजुर्ग ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर के एक गांव में मासूम बच्ची जनरल स्टोर से बिस्किट लेने पहुंची थी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उस समय दुकान पर मौजूद 70 साल का बुजुर्ग व्यक्ति उसे सामान देने के बजाय काफी देर तक उससे बात करता रहा...
shopkeeper-molest seventy-yearold -girl-arrested-after-video-viral read here

Sitapur Girl Molestation: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक 70 वर्षीय दुकानदार ने एक मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि बच्ची किराने की दुकान पर बिस्किट लेने गई थी। दुकानदार ने सामान देने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

70 साल के बुजुर्ग ने की अश्लील हरकत (Sitapur Girl Molestation)

सुल्तानपुर के एक गांव में मासूम बच्ची जनरल स्टोर से बिस्किट लेने पहुंची थी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उस समय दुकान पर मौजूद 70 साल का बुजुर्ग व्यक्ति उसे सामान देने के बजाय काफी देर तक उससे बात करता रहा और जब उसने आस-पास देखा कि उसे लगा कि अब कोई नहीं देख रहा, तो उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को कुछ रुपये भी दिए।

यह भी पढ़ें- नाम बदलकर महिला से की दोस्ती, दुष्कर्म कर धर्मांतरण का बनाया दबाव; बेटी को भी नहीं छोड़ा

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इसी दौरान एक लड़का दुकान पर आता है। इस मौके का फायदा उठाकर बच्ची दुकान से भाग जाती है। यह घटना पिछले तीन सितंबर की है। पुलिस ने वायरल वीडियो पर ध्यान देते हुए बुजुर्ग दुकानदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही