Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होते ही सपा का हंगामा, वेल में आकर किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। योगी सरकार वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी...
UP Vidhan Sabha Session | SHRESHTH BHARAT

UP Vidhan Sabha Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। योगी सरकार वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। वहीं, विधानसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर वेल में आ गए और हाथो में तख्तियां लेकर, हंगामा और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

सपा विधायक माता प्रसाद पांडे ने कहा कि राज्य इस समय बहुत गंभीर मुद्दों जैसे बाढ़, कानून व्यवस्था की समस्या और भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है। वहीं, स्पीकर सतीश महाना ने उनसे कहा कि हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आप विपक्ष के नेता हैं, आपको नोटिस देने का अधिकार है, आप ऐसा करेंगे और हम इन सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सरकार जवाब देने के लिए तैयार है।

इससे पहले यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया, जिन्हें सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

सीएम योगी ने 4 मंत्रियों को किया मंत्रिमंडल में शामिल

सीएम योगी ने अलग-अलग विभागों के लिए चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में ओम प्रकाश राजभर, प्रदेश सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में अनिल कुमार, प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री के रूप में दारा सिंह चौहान और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सुनील शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

आज यूपी देश की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था है: सीएम योगी (UP Vidhan Sabha Session 2024)

वहीं, विधानमंडल का सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र प्रारंभ हो रहा है। हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश ने फरवरी में ही अपना बजट पेश कर दिया था। मानसून सत्र में प्रदेश की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पहला अनुपूरक मांग इस सदन में प्रस्तुत होगा। प्रदेश आज देश की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हुआ है और यही कारण है कि यूपी ने पिछले 7 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में जिन ऊंचाईयों का प्राप्त किया, वह अविस्मरणीय है।”

MP: कांवड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 10 से ज्यादा घायल

सीएम योगी ने आगे कहा कि सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चले और इसमें सभी का योगदान मिल सके, इसके लिए मैं सभी जनप्रतिनिधियों का आह्वान करूंगा। सभी विपक्षी दलों से कहूंगा कि जिन भी रचनात्मक मुद्दों को लेकर सदन का ध्यान आकृष्ट करना चाहेंगे, प्रदेश के विकास और जनता-जनार्दन से जुड़ी उन हर समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्ध है। सरकार जवाब देगी। सदन की कार्रवाई अच्छे से चल सके, इसके लिए मैं सबसे अपील करूंगा कि वे सभी सकारात्मक सहयोग दें।

इस बीच, आज से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनावों में 37 सीटें हासिल करने के बाद हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और नेता डिंपल यादव ने कन्नौज और मैनपुरी से भारी अंतर से जीत हासिल की। ​​पार्टी का वोट शेयर 33.59 प्रतिशत रहा। दूसरी ओर, भाजपा 33 सीटें हासिल करने में सफल रही, जो 2019 की तुलना में काफी कम है। जिन प्रमुख सीटों पर पार्टी हारी, उनमें फैजाबाद, सुल्तानपुर और अमेठी शामिल हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार