Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Rau’s IAS कोचिंग पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तोड़े जा रहे अवैध निर्माण

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में डूबने से 3 यूपीएससी एस्पिरेंट्स की मौत के बाद प्रशासन एक्शन में आ गई है...
RAUS IAS Haadsa| SHRESHTH BHARAT

Rau’s IAS Haadsa: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में डूबने से 3 यूपीएससी एस्पिरेंट्स की मौत के बाद प्रशासन एक्शन में आ गई है। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है और अब इस मामले में बुलडोजर एक्शन होगा। दरअसल, ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बाहर अतिक्रमण हटाने के बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। राव आईएएस कोचिंग के अवैध हिस्से को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।

बुलडोजर द्वारा हो रही इस कार्रवाई के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। MCD ने इन बुलडोजर को राजेंद्र नगर लेकर पहुंचे हैं। फिलहाल मौके पर तीन बुलडोजर मौजूद है, जो लगातार अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं। सूत्रों की माने तो अन्य कोचिंग सेंटर के बाहर भी अवैध निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है।

Rau’s IAS Haadsa: क्या है मामला?

शनिवार को भारी बारिश के कारण ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया, जिसकी वजह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। अब प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और बुलडोजर एक्शन में लगे है। मौके पर फिलहाल दिल्ली पुलिस के कई आला अफसर मौजूद हैं।

LPG के दामों से लेकर CNG-PNG रेट तक, अगस्त में होने जा रहे 5 बड़े बदलाव

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार