श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महिला मित्र के साथ मेला देखने गए युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, मामला दर्ज

मामला गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के नौवावारी गांव का है। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव का रहने वाला 26 वर्षीय अरविंद कुमार शनिवार को बहन के घर आया था...
UP Crime News

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला मित्र के साथ दशहरा मेला देखने आए कुशीनगर के युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के नौवावारी गांव का है। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव का रहने वाला 26 वर्षीय अरविंद कुमार शनिवार को बहन के घर आया था। दशहरा मेला देखने के लिए शाम को अरविंद महिला मित्र के साथ विद्युत उपकेंद्र के बगल में स्थापित मां दुर्गा पंडाल में गया था।

पूजा करने के दौरान ही कुछ युवकों से उसकी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि मन बढ़ों ने अरविंद को घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। वहीं, अरविंद की पिटाई होती देखकर महिला मित्र भाग गई।

UP: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत

सड़क किनारे अधमरे हालत में अरविंद दर्द से कराह रहा था, तभी एक शख्स की नजर उस पर पड़ी। पास आने पर अरविंद ने उसे अपनी बहन के घर का पता बताया। घटना की जानकारी मिलते ही बहन अपने ससुर रामज्ञा के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अरविंद की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में रखे जाएंगे युवा फेलो, जानें

युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है (UP Crime News)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका