Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गंगा दशहरा पर बन रहे ये शुभ योग, भगवान भास्कर की पूजा से चमकेगी किस्मत

Ganga Dussehra 2024

Ganga Dussehra 2024: पूरे देश में आज गंगा दशहरा मनाया जा रहा है। गंगा दशहरा पर रवि योग समेत 3 शुभ योग बन रहे हैं। 16 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, वरीयान योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और दिन रविवार है। गंगा दशहरा पर बनने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग अत्यंत शुभ फलदायी माने जाते हैं। इस दिन सुबह में गंगा स्नान करते हैं, मां गंगा की पूजा करते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और पूजा करने से पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा के दिन मां गंगा ​भगवान शिव की जटा से निकलकर धरती पर अवतरित हुई थी। गंगा को पृथ्वी पर लाने का श्रेय राजा भगीरथ को जाता है, जिन्होंने अपने कठोर तप से गंगा मां को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाने का कार्य किया।

आज का पंचांग, 16 जून 2024
आज की तिथि- दशमी – 04:43 ए एम, 17 जून तक, ​फिर एकादशी
आज का नक्षत्र- हस्त – 11:13 ए एम तक, फिर चित्रा
आज का करण- तैतिल – 03:41 पी एम तक, गर – 04:43 ए एम, 17 जून तक
आज का योग- वरीयान – 09:03 पी एम तक, उसके बाद परिघ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- कन्या – 12:35 ए एम, 17 जून तक, फिर तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:21 पी एम
चन्द्रोदय- 02:07 पी एम
चन्द्रास्त- 01:46 ए एम, 17 जून
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:50 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:03 ए एम से 04:43 ए एम

गंगा दशहरा 2024 शुभ योग
रवि योग: पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:23 ए एम से 11:13 ए एम तक
अमृत सिद्धि योग: 05:23 ए एम से 11:13 ए एम तक

सूर्य देव की पूजा से चमकेगी किस्मत

आज के दिन व्रत रखकर सूर्य देव की पूजा करने से कुंडली का सूर्य दोष दूर होता है। आज के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना भी लाभकारी होता है, जो लोग रविवार व्रत रखते हैं, वे नमक का सेवन न करें। आज के दिन गेहूं, लाल चंदन, तांबा, लाल कपड़ा दान करने से लाभ होता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग