श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

महिला मित्र के साथ मेला देखने गए युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, मामला दर्ज

मामला गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के नौवावारी गांव का है। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव का रहने वाला 26 वर्षीय अरविंद कुमार शनिवार को बहन के घर आया था...
UP Crime News

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला मित्र के साथ दशहरा मेला देखने आए कुशीनगर के युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के नौवावारी गांव का है। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पिपरही गांव का रहने वाला 26 वर्षीय अरविंद कुमार शनिवार को बहन के घर आया था। दशहरा मेला देखने के लिए शाम को अरविंद महिला मित्र के साथ विद्युत उपकेंद्र के बगल में स्थापित मां दुर्गा पंडाल में गया था।

पूजा करने के दौरान ही कुछ युवकों से उसकी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि मन बढ़ों ने अरविंद को घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक दिया। वहीं, अरविंद की पिटाई होती देखकर महिला मित्र भाग गई।

UP: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत

सड़क किनारे अधमरे हालत में अरविंद दर्द से कराह रहा था, तभी एक शख्स की नजर उस पर पड़ी। पास आने पर अरविंद ने उसे अपनी बहन के घर का पता बताया। घटना की जानकारी मिलते ही बहन अपने ससुर रामज्ञा के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अरविंद की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में रखे जाएंगे युवा फेलो, जानें

युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है (UP Crime News)।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Suhana Khan
जिम में वर्कआउट करती नजर आईं सुहाना खान, इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
Kanya Sumangala Yojana
बेटियों को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किए जाने की योगी सरकार की पहल
Mahakumbh 2025
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु, योगी सरकार ने की व्यापक तैयारियां
Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश में फसल गहनता पर फोकस कर रही योगी सरकार
Kamindu Mendis
श्रीलंका के कामिंडू मेंडिस को सितंबर 2024 के लिए चुना गया ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
Baiju Santhosh Arrested
शराब के नशे में मलयालम एक्टर ने कार से ठोक दिया स्कूटर, गिरफ्तार