श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Pune: पिंपरी चिंचवाड़ में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत; सात घायल

Pune Water Tank Collapse

Pune Water Tank Collapse: महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार की सुबह मजदूरों के कैंप में बनी टेम्परेरी पानी की टंकी गिर गई। इससे टंकी के नीचे नहा रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई और 7 मजदूर घायल हो गए। घटना पिंपरी चिंचवाड़ टाउनशिप के भोसरी इलाके की बताई जा रही है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हो सकता है कि पानी के दबाव के कारण पानी की टंकी की दीवार फट गई और टंकी गिर गई। टंकी के गिरने के बाद वहां मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए।

12 फीट ऊपर थी पानी की टंकी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पानी की टंकी नई ही बनाई गई थी। टंकी जमीन से 12 फीट ऊपर थी। सुबह मजदूर काम पर जाने वाले थे, तो जाने से पहले टंकी के पास लगे नल पर नहाने के लिए गए। तभी अचानक टैंक फट गया और नहाने आए मजदूर उसके नीचे फंस गए (Pune Water Tank Collapse)।

जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीरी शख्स पर हमला, गोलीबारी में एक घायल

कैंप में रह रहे 1000-1200 मजदूर

जानकारी के लिए बता दें कि मजूदरों के इस कैंप में ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के करीब 1000 से 1200 मजदूर रह रहे हैं। कैंप में रह रहे ये मजदूर NCCL अदाणी ग्रुप लांडेवाडी में काम कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज