Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुख्तार अंसारी की मौत का हुआ खुलासा, सामने आई यह बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में 2005 से सजा काट रहे गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की 23 मार्च को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसको लेकर मजिस्ट्रियल जांच कराई गई थी। अब इस मामले में जिलाधिकारी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है।
Mukhtar Ansari| shreshth bharat

Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में 2005 से सजा काट रहे गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की 23 मार्च को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। मुख्तार के परिजन दावा कर रहे थे कि मुख्तार अंसारी को खाने में स्लो पॉइजन यानी धीमा जहर दिया गया था, जिसको लेकर मजिस्ट्रियल जांच कराई गई थी। अब इस मामले में जिलाधिकारी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्तार की मौत की वजह जहर नहीं, बल्कि हार्ट अटैक बताई गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्तार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्ट अटैक की पुष्टि हुई थी। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के परिजनों को कई बार नोटिस भेजा, लेकिन वे नहीं आए।

मुख्तार अंसारी की मौत की जांच ADM वित्त राजेश कुमार को सौंपी गई थी। ADM ने बताया कि मुख्तार के बैरक में जो चना, गुड़ और नमक मिला है उसमें जहर नहीं पाया गया है। उसकी मौत हार्ट अटैक आने से ही हुई थी, उसे किसी तरह का जहर नहीं दिया गया था।

यूपी के संभल में बड़ा हादसा, बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा; 4

परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए थे आरोप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण ही हुई थी। मुख्तार के परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए थे कि उसको खाने में स्लो पॉइजन यानी धीमा जहर दिया गया था।

शर्मसार! तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने 10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

मुख्तार (Mukhtar Ansari) के बेटे उमन अंसारी ने तो अपने पिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एम्स के डॉक्टरों से कराने की मांग भी की थी। उसका कहना था कि उसे स्थानीय प्रशासन पर यकीन नहीं है। इसके लिए उमर ने बांदा जिले के डीएम को पत्र लिखा था। इतना ही नहीं, विपक्षी दलों ने भी ‘खाने में जहर’ की बात को काफी तूल दिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग