Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी के संभल में बड़ा हादसा, बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदा; 4 की मौत

यूपी के संभल जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
Sambhal Road Accident| shreshth bharat

Sambhal Road Accident: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।

जंगल जाने के लिए इकट्ठा हुए थे लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा जिले की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा के अनूपशहर रोड स्थित गांव भोपतपूर के पास हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के लोग जंगल जाने के लिए इकट्ठा हुए थे और सड़क किनारे बैठे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद डाला।

शर्मसार! तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने 10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, मृतकों की पहचान लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरन सिंह (45) के रूप में हुई है।

घायलों को किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया, जहां 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकारी अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

जूस में पेशाब, गाजियाबाद में फिर एक बार इंसानियत शर्मसार

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पिकअप चालक (Sambhal Road Accident) को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही