Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘वन डे वन शिफ्ट’ के लिए छात्रों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी; पुलिस ने खदेड़ा

UPPSC Candidates Protest: यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यार्थियों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
UPPSC Candidates Protest

UPPSC Candidates Protest: यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यार्थियों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, हजारों की संख्या में अभ्यार्थी लोक सेवा आयोग चौराहे पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे।

बता दें कि छात्र हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी की और पुलिस की बैरिकेटिंग तक तोड़ डाली, जिसके बाद पुलिस से उनकी झड़प हो गई। 

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1855862883164537051

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, प्रतियोगी छात्र नॉर्मलाइजेश की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि एक दिन में एक शिफ्ट में ही पीसीएस प्री 2024 और आर ओ और ए आर ओ प्री 2023 की परीक्षाएं कराई जाए। जब तक कि आयोग की ओर से उन्हें एक दिन और एक शिफ्ट में ही परीक्षा कराने का आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

छात्रों के विरोध को देखते हुए यूपी लोक सेवा आयोग दफ़्तर के सामने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात है। आयोग के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही मौके पर वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और आरएएफ को भी तैनात है।

BGT से पहले गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, रोहित-विराट का किया बचाव

एडीसीपी सिटी अभिषेक भारती भी मौके पर मौजूद

बता दें कि छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए एडीसीपी सिटी अभिषेक भारती भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वो धरना स्थल के लिए बनाए गई निर्धारित जगह पर जाकर लोग विरोध प्रदर्शन करें और अपना ज्ञापन सौंपें। लेकिन, छात्र मानने तो तैयार नहीं हैं।

इन तारीखों पर होनी हैं परीक्षा

बता दें कि पीएससी प्री 2024 परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को प्रस्तावित की गई है, जबकि आर ओ/एआरओ प्रारंभिक 2023 परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़ें- क्यों मनाई जाती है देव उठनी एकादशी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही