Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

प्रयागराज में बीजेपी नेत्री के बेटे पर बम से हमला

Screenshot (8)

बीजेपी की महिला नेता के बेटे की कार पर बम से हमला हुआ है. प्रयागराज की रहने वाली बीजेपी नेत्री विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर कुछ लोगों ने बमों से हमला कर दिया. बीजेपी नेत्री का बेटा टाटा सफारी कार में बैठा था तभी दो बाइकों पर आए बदमाशों ने सफारी कार पर दो बार बम फेंके. ये घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि कैसे पहले एक बाइक सवार आता है और खड़ी हुई सफारी कार पर बम फेंक कर चला जाता है, इसके पीछे-पीछे कुछ ही सेकेंड में दूसरा बाइक सवार भी आता है और वो भी इस सफारी कार पर बम फेंक कर तेजी से निकल जाता है.

हालांकि संतोष की बात ये रही कि कार में बैठे लोगों को कुछ नुकसान नहीं हुआ लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. बीजेपी नेत्री विजयलक्ष्मी चंदेल का कुछ दिन पहले कौशांबी में तैनात कांस्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से विवाद हुआ था. जिसके बाद कांस्टेबल और उसके बेटे ने नेत्री के घर जाकर माफी भी मांग ली थी. बीजेपी नेत्री विजयलक्ष्मी चंदेल जिला मंत्री होने के साथ साथ थानापुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान भी हैं. इनका बेटा अपनी मौसी के घर गया था. ये घटना प्रयागराज के झूंसी के आवास विकास कॉलोनी की है. पुलिस में शिकायत के बाद मामले में जांच की जा रही है.

अब बम मारने का ट्रेंड सा चल गया है पहले यूपी के ही उमेश पाल हत्याकांड में भी उमेश पाल की गाड़ी पर बम मारे गए थे और अब फिर प्रयागराज में बम से हमला हो रहा है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड