Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM को ‘चोर और शैतान’ कहने पर चुनाव आयोग ने चंद्रबाबू नायडू भेजा नोटिस  

election commission | jagan mohan reddy | chandra babu naidu | tdp | shreshth bharat

Election Commission ने चंद्रबाबू नायडू को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस जगन मोहन रेड्डी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर जारी किया गया है। चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू को 48 घंटे के भीतर जवाब देना होगा। चंद्र बाबू नायडू ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को रैली के दौरान शैतान और चोर कहा था। इसी बयान को लेकर युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी के महासचिव लैला अप्पी के चुनाव आयोग में शिकायत की थी।

ये शिकायत युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी के महासचिव लैला अप्पी ने की थी। उनकी शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू को नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर जवाब भी मांगा। चुनाव आयोग के अनुसार, तेलुग देशम पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडू ने 31 मार्च को आगामी लोकसभा के चुनाव की रैली के दौरान आदर्श आचार्य संहिता का उल्लंघन किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग के अनासार 18वीं लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव के साथ में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा के चुनाव साथ-साथ आंध्र प्रदेश के 13 जिलों की 25 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। इसके अलावा विधानसभा की 175 सीटों पर भी वोटिंग होगी।

2019 के विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने 151 सीटे जीतकर सरकार का गठन किया था, जबकि टीडीपी केवल 23 सीटें ही जीत पाई थी। देशभर में 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से मतदान होने वाला है। नतीजे चार जुलाई को जारी होंगे। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा