श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली होली

CM Yogi In Mathura: बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। मथुरा नगरी रंगों में डूब चुकी है। बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए हैं।
cm yogi

CM Yogi In Mathura: बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। मथुरा नगरी रंगों में डूब चुकी है। बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए हैं। आज बरसाना में लड्डू होली का कार्यक्रम है। कल लठमार होली खेली जाएगी। रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ साथ बरसाना में ही सीएम योगी ने होली खेली। श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज से एक वीडियो सामने आई, जिसमें मुख्यमंत्री भक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं। हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है और यह हमारा सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम काशी, मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या और लीलाधारी श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और लीलाभूमि मथुरा, वृंदावन और बरसाना उत्तर प्रदेश में हैं।

मथुरा नगरी के विकास के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

सीएम योगी ने मथुरा नगरी में कहा कि यहां का विकास होगा। पूरा विकास होगा। जैसे अयोध्या में, जैसे प्रयागराज में, जैसे काशी में आपको दिखाई दे रहा है। यही विकास आपको मथुरा में दिखाई देगा। संतों को युमना मैया की चिंता रहती थी, मैं आपसे कहने आया हूं कि अब तो दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार आ गई है।

बरसाना में लड्डू होली का कार्यक्रम

आज बरसाना में लड्डू होली का कार्यक्रम है। कल लठमार होली खेली जाएगी। प्रेम व मिठास के साथ अबीर गुलाल में सराबोर बरसाना की लड्डू होली बृषभानु नंदनी के आंगन में खेली गई। 20 कुंतल बूंदी के लड्डुओं की वर्षा की गई। जिसे लूटने के लिए श्रद्धालु भी लालायित हुए। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लड्डू होली होती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका