श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्मृति ईरानी को लेकर राहुल गांधी ने कही ये बात, बोले- जीत और हार जीवन का…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि – जीत और हार जिंदगी का हिस्सा है। मैं सभी से अपील करता हूं की स्मृति ईरानी के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें...
Rahul Gandhi said this about Smriti Irani say victory and defeat are part of life

Rahul Gandhi On Smriti Irani: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को लेकर हो रही सोशल मीडिया पर टिप्पणी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं। मैं सभी से अपील करता हूं की स्मृति ईरानी के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि – जीत और हार जिंदगी का हिस्सा है। मैं सभी से अपील करता हूं की स्मृति ईरानी के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें। किसी को बेइज्जत और शर्मसार करना कमजोर होने की निशानी है ताकतवर होने की नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसा न करें।

यह भी पढ़ें- 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

बता दें, बीजेपी नेता स्मृति ईरानी केंद्र (Rahul Gandhi On Smriti Irani) की मोदी सरकार में दो बार मंत्री रह चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को हराने के बाद उनका कद काफी बढ़ गया था। हालांकि, 2024 के चुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने उन्हें हराया, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- Joe Biden की फिसली जुबान, जेलेंस्की को ‘पुतिन’ तो कमला हैरिस को कहा ‘ट्रंप’; वीडियो वायरल

पूर्व केंद्रीय मंत्री को अपना सरकारी आवास खाली करना पड़ा है जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर लगातार निशाने पर हैं। इसे लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर टिप्पणी की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य