Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अनंत अंबानी और राधिका की शादी में लगा सितारों का मेला, देश-विदेश के दिग्गज हुए शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शादी का मंडप तैयार है। शादी के लिए सितारों से पूरी महफिल सजी हुई है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, रणबीर कपूर, विक्की कौशल जैसे बॉलीवुड के सबसे बड़े नामचीन सितारे नजर आएंगे...
Anant ambani Radhika merchant Wedding Updates Shahrukh Khan Salman Khan john cena attend ambani family event

Anant Radhika Wedding Updates: अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट आज यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दोनों मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक समारोह के तहत शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अंबानी परिवार की इस शादी में देश और दुनिया के तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होने वाले हैं।

चलिए जानते हैं, अनंत और राधिका की रॉयल वेडिंग अडेंट करने के लिए देश और दुनिया के कौन-कौन से सितारे पहुंचे हैं…

अनंत-राधिका की शादी में सितारों का लगा मेला

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का शादी का मंडप तैयार है। शादी के लिए सितारों से पूरी महफिल सजी हुई है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बॉलीवुड के सबसे बड़े नामचीन सितारे नजर आएंगे।

जॉन सीना ने अपने अंदाज से जीता दिल

वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल सितारों की बात करें तो किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन, माइक टायसन, जॉन सीना, डेविड बेकहम और एडेल जैसी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। वहीं बॉलीवुड से इंटरनेशनल एक्ट्रेस बनी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ इस इवेंट में पहुंच चुकी हैं।

ये सितारे कर सकते हैं परफॉर्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, ए.आर. रहमान, जोनिता गांधी, मोहित चौहान जैसे मशहूर गायक अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट की वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते दिखेंगे। यह भी माना जा रहा है कि सिंगर अंकित तिवारी भी इस वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Anant Ambani Wedding: मेहमानों के लिए अंबानी परिवार ने की ये

रॉकी भाई ने की शादी में शिरकत

केजीएफ सीरीज में रॉकी भाई के नाम से मशहूर यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ अनंत और राधिका की शादी में पहुंच चुके हैं। यश नितेश तिवारी ‘रामायण’ से हिंदी फिल्मों में यानी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वे रावण की भूमिका में दिखाई देंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग