श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, देखें पूरी सूची

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
Haryana Congress Candidates List| shreshth bharat

Haryana Congress Candidates List: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। चौथी लिस्ट आने के बाद अब कांग्रेस के घोषित कैंडिडेट की संख्सा 86 हो गई है। अब केवल 4 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान बाकी है।

तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने पानीपत रूरल से सचिन कुंडू, अंबाला कैंट से परिमाल परी, रानियां से सर्वमित्र कंबोज, नरवाना से सतबीर डुबलैन और तिगांव से रोहित नागरा को चुनावी मैदान में उतारा है। पहली, दूसरी और तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने कुल 81 उम्मीदवारों के नामों की घषणा की थी। चौथी लिस्ट आने के बाद अब इनकी संख्या 86 हो गई है। हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आज यानी 12 सितंबर है।

तीसरी लिस्ट में इन नेताओं के नामों का हुआ एलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी थी (Haryana Congress Candidates List)। इस लिस्ट 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है। करनाल से सुनीता विर्क, मुलाना से पूजा चौधरी, पटौदी से पर्ल चौधरी, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा और अटेली से अनीता यादव पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। इस लिस्ट में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला भी शामिल हैं, जिन्हें कैथल से टिकट दिया गया है।

AAP ने हरियाणा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी

हरियाणा में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग ने पहले हरियाणा में चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर रखी थी, लेकिन बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए आयोग ने वोटिंग की तारीखों में बदलाव किया। अब हरियाणा में मतदान 4 अक्टूबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यातकों के लिए ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य