श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज का ‘नवाब ब्रांड’ ही सपा की असली पहचानः सीएम योगी

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का 'नवाब ब्रांड' है।
CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का ‘नवाब ब्रांड’ है। कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व कोलकाता सरकार का बचाव कर रहे हैं। सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में साजिश हो रही है। इसे समझने की आवश्यकता है।

सीएम ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक समाज के विपरीत कथित धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले दलों के स्वर भारत की मूल विचारधारा पर होने वाले हमले में नहीं निकलते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान-2024 की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमें बैकफुट पर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि विपक्ष के कारनामों की पोल खोलने की जरूरत है।

सीएम योगी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि इस अभियान को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाइए।

परिवार के हर सदस्य से संवाद बनाइए

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर घर तक पहुंचिए और परिवार के हर सदस्यों से संवाद बनाइए। उनसे कहिए कि उपचुनाव में विपक्षी दलों के नेताओं से पूछें कि आखिर एक-एक लाख रुपये के बॉन्ड भरवाए गए थे। वह कहां हैं। सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच कांग्रेस व सपा के झूठ का पर्दाफाश कीजिए।

सक्षम नेतृत्व न होता तो अस्थिर करने में सफल होते

सीएम ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता का दृश्य श्रीलंका व बांग्लादेश में दिखा। भारतीय राजनीति में लोकसभा चुनाव के छह माह पहले से इसकी सुगबुगाहट देखने को मिल रही थी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही थी। यह भाजपा व हमारी विचारधारा को रोकने के षडयंत्रों की ओर इशारा करती है। यदि देश में सक्षम नेतृत्व न होता तो वे लोग अस्थिरता पैदा करने में सफल हो गए होते। देश में राजनीतिक स्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी आवश्यक है।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना भाजपा

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश ही नहीं, बल्कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। आमजन के मन में जिज्ञासा है कि भाजपा कर्मठ कार्यकर्ताओं व सक्षम नेतृत्व के बल पर सबसे बड़ा राजनीतिक दल नहीं होता तो तय था कि 2024 में जिस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के षडयंत्र हुए थे, वे सफल होकर भारत को लंबे समय तक अस्थिरता के दौर में ढकेलने का कार्य करते।

मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला दल है भाजपा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा मूल्यों व आदर्शों की राजनीति करने वाला एकमात्र दल है। विरोधी विचारधारा के लोग भी भाजपा के कैडर, अनुशासन, संगठन कार्यपद्धति व कार्यक्रम को मानते हैं। भाजपा के पास कैडर बेस्ड पार्टी का स्ट्रक्चर है।

देश में जब भी चुनौती आती है तो यह कैडर काम करता है। दल से बढ़कर देश है, संकट के समय इस भाव के साथ भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के लिए तैयार रहता है।

कोरोना में पीएम मोदी के आह्वान पर ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ खड़ा रहा। आपदा, त्रासदी, बाढ़, भूकंप आदि के समय भी संगठनात्मक ढांचा समर्पित भाव के साथ सेवा करता दिखता है।

भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है हर व्यक्ति 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। सीएम ने अपील की कि एक मोबाइल फोन से एक ही सदस्य बनाएं। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में अलग-अलग तबकों के बीच जाएं और लेखक, साहित्यकार, समाज सुधारक, किसान, युवा, सेवानिवृत्त सैनिक समेत हर वर्ग को जोड़ें, सूची बनाएं।

मलिन-दलित बस्तियों में जाकर पहले उनकी सुनिए, फिर अपनी कहिए। केंद्र व राज्य की योजनाओं, रोजगार व कनेक्टिविटी से अवगत कराइए। संवाद सदस्यता अभियान के जरिए जनता से जुड़िए। आधी आबादी भाजपा से जुड़ना चाहती है। 

सीएम ने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि घर-घर जाएं और सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मिलें। महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं से मिलें।

पहली सितंबर से चलेगा अभियान

सीएम ने बताया कि पहली से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान चलेगा। द्वितीय चरण पहली से 15 अक्टूबर तक चलेगा और 15 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्य के लिए आवश्यक होगा कि वह 100 सदस्य बनाया हो। सीएम ने कहा कि बूथशः फिजिकल वेरीफिकेशन कर सकें तो कोई अफवाह व षडयंत्र चुनौती नहीं रह पाएगी।

सर्वसमावेशी पार्टी है भाजपा

सीएम ने कहा कि चुनाव में सपा व कांग्रेस समाज के बड़े तबके को गुमराह करने में सफल रहे। भाजपा जातिवादी नहीं, बल्कि सर्वसमावेशी पार्टी है। हमें सर्वसमाज के पास जाना है। हमारे लिए देश प्रथम है। भाजपा से समाज व देश को अपेक्षाएं हैं।

सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा पर संविधान बदलने, आरक्षण समाप्त करने का आरोप लगाने वालों को जवाब दीजिए। सपा कांग्रेस का पिछलग्गू बनकर कार्य कर रही है।

2047 तक देश को मजबूत बनाना है तो भाजपा को सशक्त बनाना होगा

सीएम योगी ने कहा कि 2047 तक भाजपा को मजबूत बनाना है तो भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाना होगा। आमजन का विश्वास है कि भाजपा सशक्त होगी तो भारत मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की प्रगति देख रही है। 2004 में भारत की अर्थव्यवस्था 12वें व 2014 में 10वें नंबर पर थी। अभी पांचवें नंबर पर है। तीन वर्ष के अंदर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

सीएम योगी ने कहा कि देश में समाज के हर व्यक्ति को बिना भेदभाव शासन की योजना का लाभ मिला। जाति-मजहब नहीं, बल्कि सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ योजनाओं का लाभ दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी संजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !