श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

इस प्यार का क्या नाम दूं ? 40 की सास को 27 साल का दामाद लेकर फरार

यूपी के मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां... यहां पर प्यार में पागल सास अपने से 13 साल छोटे दामाद के साथ फरार...
love | son-in law | mother-in law | Moradabad news | shreshth bharat

ऐसा सुना था कि प्यार अंधा होता है, लेकिन इतना अंधा होता है… यह पहली बार सुना है। यूपी के मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां… यहां पर प्यार में पागल सास अपने से 13 साल छोटे दामाद के साथ फरार हो गई।

महिला के पति ने बताया कि वह अपने दामाद के साथ बैंक के काम से गई थी, लेकिन घंटों तक दोनों वापस नहीं आए तो मुझे शक हुआ। मैंने दोनों की छानबीन की तो पता चला कि दोनों फरार हो गए हैं।

घटना के बाद ससुर ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने दामाद और सास को ढूंढ़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द बरामद करके कार्रवाई की जाएगी।

40 की सास को 27 का दामाद लेकर फरार

जिस महिला को लेकर दामाद फरार हुआ है, वह उसकी सौतेली सास थी। प्रेमी दामाद अपनी सास को बाइक पर बिठाकर बैंक का काम कहकर ले गया था और वापस नहीं आया। जब घंटे तक दोनों वापस नहीं लौटे तो ससुर को पूरे मामले में शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ करने पर उनका शक यकीन में बदल गया।

बैंक के काम से गए थे दोनों

प्राप्त जानकारी में ये बात सामने आई है कि 40 साल की महिला का अपने दामाद पर दिल आ गया था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था, जिसके बाद लाज शर्म बच्चों और अपने पोते पोतियों की जिम्मेदारी छोड़कर सास 27 साल के दामाद के साथ भाग गई। सास को भगाने वाले दामाद का भी एक बच्चा है। ग्रामीणों ने बताया कि सास घर पर बैंक के काम की बात कहकर घर से दामाद के साथ निकली थी, लेकिन जब काफी समय तक वापस नहीं आए तो ससुर को दोनों के ऊपर शक हुआ।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य