Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मेरठ के मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय को मिली बड़ी उपलब्धि, NSNIS, LNIPE और UGC मान्यता के समकक्ष हुआ पीजी डिप्लोमा

Major Dhyan Chand Sports University

Major Dhyan Chand Sports University: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को खेल शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में मेरठ के सलावा में स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय (Major Dhyan Chand Sports University) का पीजी डिप्लोमा एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Major Dhyan Chand Sports University: NSNIS, LNIPE और UGC मान्यता के समकक्ष हुआ पीजी डिप्लोमा

विश्वविद्यालय का यह पीजी डिप्लोमा अब पटियाला स्थित NSNIS (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स), ग्वालियर के LNIPE (लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान) और UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के समकक्ष मान्य होगा।

यह मान्यता न केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित करती है, बल्कि प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी अवसर भी प्रदान करेगी। इससे राज्य के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक बनने के इच्छुक युवा अब उत्तर प्रदेश में रहकर ही उच्च गुणवत्ता वाली खेल शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। (Major Dhyan Chand Sports University)

2026-27 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 31 जुलाई

खेल शिक्षा एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के निर्माण के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है।

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। इस निर्णय का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराना है। (Major Dhyan Chand Sports University)

स्पोर्ट्स कोचिंग सहित आठ प्रमुख खेल विधाओं में होगा प्रवेश

विश्वविद्यालय का एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम आधुनिक खेल विज्ञान एवं कोचिंग तकनीकों पर आधारित है। इस सत्र में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, मुक्केबाजी, योग, हॉकी तथा खेल पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयों में प्रवेश दिया जाएगा।

इसके अलावा विश्वविद्यालय जल्द ही इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स (अश्वक्रीड़ा) में भी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है, जिसका विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण खेल शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराएगा। (Major Dhyan Chand Sports University)

आधुनिक खेल विज्ञान और विश्वस्तरीय सुविधाओं से मिलेगा प्रशिक्षण

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अनुभवी एवं विशेषज्ञ संकाय, अत्याधुनिक खेल अवसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण, खेल विज्ञान आधारित शिक्षण प्रणाली तथा वैश्विक स्तर की सीखने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे दक्ष और प्रशिक्षित कोच तैयार करना है जो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर सकें।

इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील

विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sportsuniup.com पर उपलब्ध है। (Major Dhyan Chand Sports University)

योगी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में खेलों के विकास को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में पहला खेल विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉलेज, स्टेडियम और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, पुरस्कार और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना प्रदेश के खेल इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय मानी जा रही है।

कुलपति बोले—मान्यता से बढ़ेंगे रोजगार और प्रतिस्पर्धी अवसर

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय की मान्यता प्राप्त होने से इन पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर और अधिक विस्तृत होंगे। साथ ही विशेष रूप से उत्तर भारत के अभ्यर्थियों को अब राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण खेल शिक्षा अपने ही क्षेत्र में अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हो सकेगी। यह मान्यता खेल शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी और उन्हें अपने करियर को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। (Major Dhyan Chand Sports University)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP CM Yogi Adityanath
'500 साल पहले अपवित्र हुए तीर्थों का हो रहा पुनर्जीवन', संभल में बोले सीएम योगी; गिनाईं डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां
Sonam Wangchuk Hunger Strike
हाई कोर्ट के निर्देश, तीन-स्तरीय सुरक्षा और ग्रीन कॉरिडोर… ऐसे अस्पताल पहुंचाए गए सोनम वांगचुक; विपक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Sonam Wangchuk Jantar Mantar Protest
'कोई ताकत छात्रों की आवाज़ नहीं रोक सकती', सोनम वांगचुक मामले में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
Major Dhyan Chand Sports University
मेरठ के मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय को मिली बड़ी उपलब्धि, NSNIS, LNIPE और UGC मान्यता के समकक्ष हुआ पीजी डिप्लोमा
Vikram-1 Launch
Vikram-1 Launch: भारत बना निजी ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता वाला दुनिया का तीसरा देश, विक्रम-1 ने रचा इतिहास; पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई
CM Mohan Yadav on UCC
'राम का एक विवाह तो रहीम के चार क्यों?', UCC पर मोहन यादव का बड़ा बयान; कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति