Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बागपत में हुआ बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 40 से ज्यादा घायल

Baghpat Tragedy: बागपत के बड़ौत से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई कि आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम में लगा स्टेज टूटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
Baghpat Tragedy

Baghpat Tragedy: बागपत के बड़ौत से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई कि आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम में लगा स्टेज टूटने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई महिला, पुरुष और बच्चे को मिलाकर 40 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका ईलाज चल रहा है। एसपी और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

कैसे हुआ हादसा

दरअसल, बड़ौत में एक जैन संत की मौजूदगी में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम हो रहा था। बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान लकड़ी से बना मंच ढह गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं। साथ ही उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election: राहुल, केजरीवाल और अमित शाह अपने उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर