Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी के गढ़ में राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, इस जगह होगी परिवर्तन जनसभा

गठबंधन साथी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कल मंगलवार (28 मई) को एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर इंडी गठबंधन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं...
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी में भी मतदान किया जाएगा। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुचेंगे। इस दौरान वह अपने गठबंधन साथी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कल मंगलवार (28 मई) को एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर इंडी गठबंधन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय का कहना है कि “कल राहुल गांधी की ऐतिहासिक परिवर्तन जनसभा होने जा रही है ।

क्या बोले कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय?

वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने कहा, “कल राहुल गांधी की ऐतिहासिक परिवर्तन जनसभा होने जा रही है। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव शाम 4 बजे मोहनसराय जहां मोदी सरकार ने किसानों पर लाठी चार्ज कराया वहीं पर एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि पूरे देश, प्रदेश और खासकर बनारस के अंदर सांतवे चरण में परिवर्तन की लहर यहीं से उठेगी।”

कल शाम 4 बजे शुरू होगी रैली (Lok Sabha Election 2024)

अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली शाम 4 बजे शुरू होगी, जो मोहन सराय में आयोजित की जाएगी। इसे परिवर्तन रैली का नाम दिया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल और अखिलेश को कई रैलियों में साथ देखा गया। सबसे पहली बार ये लोग आगरा में साथ दिखे थे।

यह भी पढ़ें- ‘भाजपा का राज वसूली-तंत्र है,’…बिल्डर सतेंद्र साहनी मामले में अखिलेश यादव की दोटूक

एक जून को होगा अंतिम चरण का चुनाव

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक छह चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चकुा है। अब सांतवे और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस दौरान 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। इसके बाद लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य सभी दलों के नेता अब चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने वाले हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग