Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Mirzapur: मिर्जापुर में हीटवेव बनी काल, 5 होमगार्ड की गई जान

मिर्जापुर जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते 5 होमगार्ड की मौत हो गई है। वहीं, 16 होमगार्ड्स की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है...
lok sabha election 2024 many home guards died due to extreme heat wave in Mirzapur

Mirzapur: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। ज्यादातर जिलों में आग बरप रही है। मिर्जापुर जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते 5 होमगार्ड की मौत हो गई है। वहीं, 16 होमगार्ड्स की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि ये सभी होमगार्ड लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए आए थे।

उत्तर भारत में टूटा गर्मी के सारे रिकॉर्ड

दरअसल, उत्तर भारत में गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। आलम यह है कि कई जगहों पर तापमान 51 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका है। अगर मिर्जापुर की बात करें तो यहां आज तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के चलते लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स की तबियत खराब हो गई, जिसके चलते मौके पर ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। जबकि 16 होमगार्ड्स की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

भीषण गर्मी से हुई 43 लोगों की मौत (Mirzapur)

बता दें, मिर्जापुर में अब तक 43 लोगों की भीषण गर्मी से मौत हो चुकी है। बिहार में 32 लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें से 17 औरंगाबाद में, छह आरा में, तीन-तीन गया और रोहतास में, दो बक्सर में और एक पटना में हुई। इसके अलावा ओडिशा में भी 10 लोगों की जान गर्मी के कारण चली गई है।

यह भी पढ़ें- गया में हीट वेव का कहर जारी, 6 लोगों की गई जान 35 की हालत गंभीर

वहीं, उत्तर प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा हो चली है। लगातार रिकॉर्ड बनाते पारे और लू-लपट ने नौतपा के छठे दिन गुरुवार को रिकॉर्ड 166 लोगों की जान ले ली थी। 48 डिग्री के साथ बुलंदशहर सबसे गर्म जिला रहा। दिन तो दिन, रातें भी खूब गर्मा रही हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग