Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: यूपी की 14 सीटों पर ये उम्मीदवार आमने-सामने

आज पांचवें चरण में यूपी की जिन 14 सीटों पर मतदान जारी है, उनमें से बीजेपी ने 13 सीटें जीती थीं। हालांकि, भाजपा कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली से हार गई थी, जो सोनिया गांधी ने जीती थी। आइए जानते हैं इन सीटों पर किस पार्टी ने कौन से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है…
loksabha election 2024 | election 2024 | Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024 Fifth Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। जहां सत्ताधारी दल भाजपा यूपी की 80 सीटों को साधने में जुटी हैं। वहीं, विपक्ष भी सत्ता में आने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। भाजपा ने 2019 के चुनाव में 80 में से 62 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। इससे पहले, साल 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने 71 सीटें जीतीं थीं। बता दें, आज पांचवें चरण में यूपी की जिन 14 सीटों पर मतदान जारी है, उनमें से बीजेपी ने 13 सीटें जीती थीं। हालांकि, भाजपा कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली से हार गई थी, जो सोनिया गांधी ने जीती थी। आइए जानते हैं इन सीटों पर किस पार्टी ने कौन से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है…

मोहनलालगंज

इस सीट पर लगभग सभी दलों का कब्जा रहा है। कांग्रेस पांच बार, समाजवादी पार्टी चार बार और भाजपा तीन बार जीत हासिल कर चुकी है। इस बार भाजपा ने मोहनलालगंज सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने आरके चौधरी और बसपा ने राजेश कुमार को टिकट दिया है।

लखनऊ

इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी करते रहे हैं। राजधानी लखनऊ बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां से लगातार तीसरी बार मैदान में उतर रहे हैं। उनका मुकाबला सपा के रविदास मेहरोत्रा ​​और बसपा के सरवर मलिक से है।

रायबरेली

रायबरेली प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस बार इस सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं, बीजेपी ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को और बसपा ने ठाकुर प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है।

अमेठी

पिछले लोकसभा चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव देखा गया क्योंकि राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए। कांग्रेस ने इस बार ईरानी के खिलाफ गांधी परिवार के लंबे समय के वफादार केएल शर्मा को टिकट दिया है। वहीं, बसपा ने नन्हे सिंह चौहान को मैदान में उतारा है।

जालौन

बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा जालौन से पांच बार सांसद रहे हैं। उन्होंने 1996, 1998, 2004, 2014 और 2019 में जीत हासिल की। ​​वर्मा इस चुनाव में हैट्रिक की तलाश में हैं। अगर वह इस बार सफल होते हैं तो 1971 के बाद जालौन से लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाले पहले सांसद होंगे। सपा ने यहां से नारायण दास अहिरवार को और बसपा ने सुरेश चंद्र गौतम को मैदान में उतारा है।

झांसी

इस चुनाव में बीजेपी के अनुराग शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जतिन आदित्य से है। बसपा ने इस सीट से रवि प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है।

हमीरपुर

इस बार भाजपा प्रदेश में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हैट्रिक लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी ने पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को लगातार तीसरी बार हमीरपुर से टिकट दिया है। वहीं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यहां से अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। बसपा के निर्दोश कुमार दीक्षित चुनावी मैदान में हैं।

बांदा

बांदा में बीजेपी के आरके सिंह पटेल का मुकाबला सपा की कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल से हैं। वहीं, बसपा ने मयंक द्विवेदी को चुनावी मैदान में उतारा है।

फ़तेहपुर

इस सीट पर भाजपा की केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सपा के नरेश चंद्र उत्तम पटेल और बसपा के डॉ. मनीष सिंह सचान के बीच टक्कर होनी है।

कौशांबी

पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने यहां जीत हासिल की थी। इस बार पार्टी ने विनोद कुमार सोनकर पर दांव चला है। वहीं, समाजवादी पार्टी के पुष्पेंद्र सरोज और बीएसपी के शुभ नारायण मैदान में उतरे हैं।

बाराबंकी

बाराबंकी में बीजेपी को समाजवादी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने राजरानी रावत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने तनुज पुनिया को और बसपा ने शिव कुमार दोहरे को टिकट दिया है।

फैजाबाद

इस निर्वाचन क्षेत्र में अयोध्या भी शामिल है, जहां जनवरी में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। भाजपा नेतृत्व ने अयोध्या को विश्व मानचित्र पर लाने की कोशिश की है और शहर में भौतिक बुनियादी ढांचे में भी सुधार किया है। पार्टी ने मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को तीसरी बार मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद और बसपा के सच्चिदानंद पांडे से होगा।

कैसरगंज

भाजपा ने कैसरगंज सीट से भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के भगत राम और बहुजन समाज पार्टी के नरेंद्र पांडे से होना है।

गोंडा

गोंडा में बीजेपी की ओर से कीर्ति वर्धन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सपा ने श्रेया वर्मा और बसपा ने सौरभ को मैदान में उतारा है। बता दें, इस सीट पर पिछले दो चुनावों से बीजेपी जीतती आ रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग