Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाबर आजम- इन गेंदबाज़ों से लगता है डर, भारतीय गेंदबाज का भी नाम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताएं चार खतरनाक बॉलरों के नाम, जिसमें पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह, मार्क वुड और मिचेल स्टार्क...
Babar Azam | mitchell starc | Jasprit Bumrah | mark wood | Pat Cummins | shreshth bharat

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने दुनिया के चार सबसे खतरनाक गेंदबाजों के नाम बताए। बाबर आजम से रमीज राजा ने सवाल पूछा कि रैंकिंग के हिसाब से आप किस गेंदबाज को सबसे खतरनाक मानते हैं। कुछ ही पल में बाबर आजम ने नाम लेने शुरू किए। बाबर ने सबसे पहला नाम लिया- पैट कमिंस । दूसरे नंबर में भारत के जसप्रीत बुमराह को जगह दी। वहीं, तीसरे नंबर पर मार्क वुड को रखा। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क का नाम लिया।

आपको बता दें, बाबर आजम पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा के शॉ में बोल रहे थे। इसी दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए। इन सवालों में से एक सवाल था कि आप दुनिया में किन चार गेंदबाजों को सबसे खतरनाक मानते हैं।

पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। इसके बाद पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्वकप खेलेगी। यह टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम अभी से विश्व कप की तैयारियों में जुट गई है। काफी साल से पाकिस्तान की टीम ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। इस बार पाकिस्तान की टीम विश्वकप जीतना चाहती है।

पाकिस्तान का बोर्ड भी बाबर आजम के साथ खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में बाबर आजम को विश्व कप की कमान दोबारा दी गई। कुछ समय पहले बाबर आजम को कप्तानी से हटा लिया गया था। उनकी जगह पर शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाया गया था, लेकिन पांच मैचों के बाद ही उनको कप्तानी से हटा दिया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग