Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमित शाह और राजनाथ सिंह आज यूपी के कई जिलों का करेंगे दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) यूपी के कई जिलों में हुंकार भरेंगे, जहां एक ओर अमित शाह यूपी के चार जिलों सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर ओर प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, राजनाथ सिंह आजमगढ़...
AMIT SHAH | RAJNATH SINGH | LOKSABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को साधने में जुटी है। जब से चुनाव प्रचार शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) यूपी के कई जिलों में हुंकार भरेंगे, जहां एक ओर अमित शाह यूपी के चार जिलों सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर ओर प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, राजनाथ सिंह आजमगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर जिलों में कड़े इंतजाम

तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे बीएसए ग्राउण्ड पहुंचकर नौगढ़ सिद्धार्थनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12.30 बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, संतकबीरनगर में हुंकार भरेंगे। गृह मंत्री दोपहर करीब 2 बजे शिवबाबा मैदान पहुंचकर अंबेडकरनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे आखिर में अमित शाह दोपहर करीब 3.30 बजे तरदहा पहुंचेंगे और पट्टी-प्रतापगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 3.20 बजे खजूरी गणेश पट्टी मेहियापार बाजार के पास आजमगढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की सुरक्षों को लेकर जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी जनसभा स्थलों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Read More: 4 जून को यूपी की जनता उन्हें नींद से जगाएगी, पीएम मोदी का दावा

छठे चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान

देश में पांच चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। अब 25 मई को छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। यूपी की जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल है। इन सभी लोकसभा सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात से छह बजे तक होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा