श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इमरजेंसी है क्या? ईदगाह जा रहे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

Eid 2025: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईदगाह पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सपा चीफ ने दावा किया कि उनका काफिला रोक दिया गया था।
akhilesh yadav

Eid 2025: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईदगाह पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद सपा चीफ ने दावा किया कि उनका काफिला रोक दिया गया था। ईदगाह के बाहर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा सांसद ने कहा कि वह कई सालों से यहां आ रहे हैं। पहली बार उनका काफिला रोक दिया गया।  रास्ते में काफी बैरिकेडिंग लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी थी।

योगी सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि क्या इमरजेंसी है? क्या दबाव बनाना चाहते हैं कि दूसरे धर्मों में शामिल न हों? ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी। बैरिकेडिंग इसलिए की जा रही थी कि लोग त्योहार न मना पाएं। सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र को है। बीजेपी इस देश को संविधान से नहीं चला रही है।

अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी बैरिकेडिंग लगाकर मुझे आधे घंटे रोका गया। मैंने जानने की कोशिश की, ऐसा क्यों किया जा रहा है। किसी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे तानाशाही समझूं या इमरजेंसी समझूं? क्या दबाव बनाना चाहते हैं कि दूसरे के धर्मों में शामिल न हों?

ममता बनर्जी की बात का समर्थन

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने सही कहा है कि देश में तानाशाही की स्थिति है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

ईद-उल-फितर 2025 समारोह पर DCP पश्चिम, लखनऊ विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, “लखनऊ में आज ईद की नमाज अदा की जा रही है। इस दौरान सुरक्षा के बहुत ही व्यापक और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हम लगातार CCTV और ड्रोन की मदद से भी निगरानी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। व्यवस्था बहुत पुख्ता की गई है।”

उन्होंने कहा कि AI तकनीक से लैस ड्रोनों का उपयोग किया जा रहा है। अखिलेश यादव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि हो सकता है भीड़ रही हो। इस कारण गाड़ियां कुछ देर तक रुकी हों। बाकी क्या कुछ कहा है एक बार दिखा लेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज