श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2025: MI और KKR के बीच मुकाबला आज, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2025 MI vs KKR: सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
mi vs kkr

IPL 2025 MI vs KKR: सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली जीत का इंतजार है। अब तक मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने हराया है। टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति

कोलकाता नाइट राइडर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद राजस्थान रॉयल्स को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। टीम को अपने प्रदर्शन को बनाए रखने की जरूरत है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का 34 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 बार हराया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 मैचों में जीत मिली है।

सर्वाधिक स्कोर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स का सर्वाधिक स्कोर 232 रन रहा है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सर्वाधिक स्कोर 210 रन है।

पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का दबदबा साफ नजर आता है। पिछले 5 मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 बार हराया है। लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के पक्ष में है।

आगे क्या होगा?

यह देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े स्टेडियम में किस टीम को जीत मिलती है? क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस सीजन की पहली जीत दर्ज पाएगी? या फिर अंजिक्य रहाणे की कप्तानी कोलकाता नाइट राइडर्स अपने दबदबे को बरकरार रखने में कामयाब होगी?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज