Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया

Helicopter Service In Ayodhya: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है।
Helicopter Service In Ayodhya

Helicopter Service In Ayodhya: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। इससे श्रद्धालुओं के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद रामलला के दर्शन करना और आसान हो जाएगा।

कंपनी राजस एयरोस्पोर्ट्स इस सेवा का संचालन करेगी। इस सेवा के शुरू होने से दोनों पवित्र नगरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्री कम समय में रामनगरी पहुंच सकेंगे। वाराणसी से अयोध्या के बीच यात्रा करने का किराया भी तय कर दिया गया है।

वाराणसी से अयोध्या के बीच कितना होगा किराया

इस सेवा के लिए कंपनी ने वाराणसी से अयोध्या (Helicopter Service In Ayodhya) के बीच 18388 रुपये का किराया तय किया है। यह किराया एक तरफ का है। इस सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं को लंबी बस यात्रा या ट्रेन यात्रा नहीं करनी होगी। वे आसानी से और कम समय में रामनगरी पहुंच सकेंगे।

राममंदिर हवाई दर्शन का किराया 4130 रुपये देना होगा। वहीं आगरा से अयोध्या 45135 रुपये, मथुरा से अयोध्या 45135, गोरखपुर से अयोध्या 13373 रुपये, लखनऊ से अयोध्या 15045 रुपये और प्रयागराज से अयोध्या का किराया 16717 रुपये रखा गया है। हेलीकॉप्टर में एक बार में 5 यात्रियों को ले जाया जा सकता है। इस दौरान हर यात्री के पास अधिकतम पांच किलो तक का सामान हो सकता है। इससे ज्यादा वजन नहीं ले जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग