Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए

बिहार के नवादा जिले में महादलित टोला पर कुछ दबंगों ने कोहराम मचा दिया है। पहले दबंगों ने महादलित टोला पर फायरिंग शुरू कर दहशत फैलाई।
Bihar

Bihar: बिहार के नवादा जिले में महादलित टोला पर कुछ दबंगों ने कोहराम मचा दिया है। पहले दबंगों ने महादलित टोला पर फायरिंग शुरू कर दहशत फैलाई। फिर इसके बाद टोला के 80 घरों में आग लगा दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां कैंप कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये विवाद भूमि को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद दबंग गुस्से में आकर दलितों की बस्ती में आग लगा दी।

इस दौरान मारपीट की घटना भी सामने आई है। दबंगों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती को अपना निशाना बनाया।  

घटना की सूचना मिलते ही नवादा सदर अंचल के अधिकारी विकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।

राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया

इसलिए हुआ था विवाद

यह पूरा विवाद गांव में मौजूद एक जमीन के टुकड़े को लेकर शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा था, उस पर शुरू से ही दलितों का कब्जा है। काफी समय से यह विवाद चल रहा है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम को अचानक दबंगों की टोली ने उन पर हमला बोल दिया और उनके घरों को आग के हवाले कर दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग