Former President Ram Nath Kovind: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। इस क्रम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार संग भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर भाव विभोर हो गए।

पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत में मंदिर परिसर सहित पूरे गर्भगृह को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। वे कुबेर टीला भी गये, पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक निहारा और नतमस्तक हुए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। जैन मंदिर में अल्प विश्राम के बाद वे सरयू आरती में शामिल हुए।

आज सुबह वे श्रीरामलला के दर्शन को पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में मौजूद थे।

पूर्व राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “श्रीरामलला के दर्शन के लिए आज वंदे भारत एक्सप्रेस से श्री अयोध्या धाम जा रहा हूँ। श्रीरामलला के दर्शनाभिलाषियों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने वाली इस वंदे भारत सेवा को शुरू करने की भारतीय रेल की पहल सराहनीय है।”
श्रीरामलला के दर्शन के लिए आज वंदे भारत एक्सप्रेस से श्री अयोध्या धाम जा रहा हूँ।
— Ram Nath Kovind (@ramnathkovind) May 17, 2024
श्रीरामलला के दर्शनाभिलाषियों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने वाली इस वंदे भारत सेवा को शुरू करने की भारतीय रेल की पहल सराहनीय है। pic.twitter.com/P43GMHhyO2
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए आगे लिखा “अपने परिवार और साथियों के साथ आज श्रीरामलला के दिव्य दर्शन करके अभिभूत महसूस कर रहा हूं। मैं सभी भारतवासियों से अनुरोध करता हूं कि आप सभी एक बार आकर श्रीरामलला के भव्य दर्शन का अनुभव अवश्य करें।”
अपने परिवार और साथियों के साथ आज श्रीरामलला के दिव्य दर्शन करके अभिभूत महसूस कर रहा हूं।
— Ram Nath Kovind (@ramnathkovind) May 18, 2024
मैं सभी भारतवासियों से अनुरोध करता हूं कि आप सभी एक बार आकर श्रीरामलला के भव्य दर्शन का अनुभव अवश्य करें। pic.twitter.com/4ws9L1TuyN