Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM योगी के आदेश के बाद अंसल ग्रुप के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Ansal Group Scam: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नगर पुलिस स्टेशन में रियल एस्टेट डेवलपर अंसल प्रॉपर्टीज के खिलाफ घर खरीदारों को ठगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
Ansal Group Scam

Ansal Group Scam: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नगर पुलिस स्टेशन में रियल एस्टेट डेवलपर अंसल प्रॉपर्टीज के खिलाफ घर खरीदारों को ठगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में इंफ्रा लिमिटेड के प्रमोटर्स प्रणव अंसल, सुशील अंसल, सुनील कुमार गुप्ता, फ्रांसेट पैट्रिका एटकिंसन और विनय कुमार सिंह (निदेशक) का नाम भी शामिल है।

एफआईआर की दर्ज करने के पीछे की कहानी

यह एफआईआर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने और राज्य के उन सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने के एक दिन बाद आया है जहां घर खरीदारों को ठगा गया है। इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आश्वासन दिया कि अंसल ग्रुप द्वारा धोखा दिए गए आवंटियों को न्याय मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान

यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा, “मुझे पता चला है कि अंसल के सभी आवंटियों के साथ धोखाधड़ी की गई है। मामला सरकार के संज्ञान में आ गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हर हाल में वहां के आवंटियों को न्याय मिलेगा।” 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंसल ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। अंसल ग्रुप द्वारा कथित तौर पर घर खरीदारों को ठगने के मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम ने उन सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जहां खरीदारों को ठगा गया है। सीएम ने सख्त कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम बनाने का भी निर्देश दिया।

एफआईआर की विस्तृत जानकारी

एफआईआर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(4), 61(2), 352, 351(2), 338, 336(3), 340(2), 111 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत दर्ज की गई है।

मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंसल ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। अंसल ग्रुप द्वारा कथित तौर पर घर खरीदारों को ठगने के मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम ने उन सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जहां खरीदारों को ठगा गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज