Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मौसम का मिजाज बदलने से देशभर में ठंड का अहसास, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है। एक ओर जहां फरवरी में ही सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया, तो वहीं अब मार्च में बर्फीली हवाएं फिर से ठंड बढ़ा रही हैं।
Weather Forecast Today (3)

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है। एक ओर जहां फरवरी में ही सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया, तो वहीं अब मार्च में बर्फीली हवाएं फिर से ठंड बढ़ा रही हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में पारा गिरने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

दिल्ली में तेज हवाएं और ठंड का अहसास

राजधानी दिल्ली में मंगलवार से ही तेज हवाएं चल रही हैं। रात भर बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान कम हो गया है। जब सुबह लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें ठंड का अहसास हुआ। पिछले करीब 15 दिनों से दिल्ली में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में बुधवार को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह के समय हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और दोपहर में धीरे-धीरे इसकी रफ्तार बढ़कर 22 से 24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कश्मीर में बर्फबारी और बारिश

कश्मीर के ऊंचाई पर स्थित कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के व्यापक हिस्सों में बारिश हुई। बारामूला के कुछ इलाकों के साथ ही गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, कोकरनाग, कुपवाड़ा और कश्मीर के ऊंचे अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर सहित घाटी में व्यापक बारिश दर्ज की गई। बारिश के मौसम के कारण कश्मीर में दिन का तापमान गिर गया, जिससे घाटी में अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि दिन में मौसम में सुधार होने की संभावना है और 10 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

राजस्थान में तापमान में गिरावट का अनुमान

राजस्थान में अगले दो दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले एक हफ्ते में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना नहीं है और अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 

वहीं, बिहार में भी एक बार फिर से मौसम बदल गया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान भी गिरा है। इस वजह से लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 मार्च को बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

बता दें कि यूपी के कई इलाकों में ठंड की वापसी हुई है। यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। पूरे फरवरी जहां गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं अब मौसम ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में धूप खिल सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में तेज़ हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। आज 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज