Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मगरमच्छ ने एक सेकेंड के अंदर ही एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। 1 मिनट के इस वीडियो में मगरमच्छ ने नदी में ही कुत्ते का शिकार किया। घटना चंबल नदी की है।
#आगरा – #चंबल में नेस्टिंग हैचिंग के #मगरमच्छ, #घड़ियाल हुए खूंखार
— Satish Kumar journalist (@KumaSatish28413) June 2, 2024
चंबल नदी में तैर रहे कुत्ते को मगरमच्छ ने बनाया शिकार
कुत्ते को शिकार बनाते समय मौजूद #ग्रामीणों में हड़कंप
कुत्ते को निगलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पिनाहट ब्लाक के क्योरी घाट का बताया जा रहा वीडियो.… pic.twitter.com/W5X0CcmWDf
ग्रामिणों द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता तेजी से नदी पार करके घाट की ओर आ रहा है। कुत्ते के पीछे मगरमच्छ है। पानी में तैरते कुत्ते को मगरमच्छ ने बस चंद सेकेंड के अंदर ही अपना शिकार बना लिया। कुत्ते की जान बचाने के लिए गांव वालों ने शोर मचाया साथ ही उन्होंने मगरमच्छ के उपर पथ्थर भी फेंके। लेकिन, इन सब का कुछ फायदा नहीं हुआ। आदमखोर मगरमच्छ ने कुत्ते को अपना शिकार बना ही लिया ।
वीडियो के बाहर आते ही लोग इस घटना से डर उठे है। वो चंबल नदी में उतरने से भी कतरा रहे है। वायरल वीडियो पिनाहट क्षेत्र के क्योरी घाट का बताया जा रहा है।हाल ही में चंबल नदी में आदमखोर मगरमच्छों का आंतक बढ़ गया है। हर रोज नाव से चंबल नदी पार करके सैकड़ो की तादाद में गांव से लोग बाहर जाते हैं। ऐसे में इस घटना का सामने आना उनके लिए किसी खतरे से कम नहीं है।
नाव से ज्यादातर बच्चे और महिलाएं यात्रा करती है । ऐसे में कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है।
नाव से लगभग सैकड़ो लोग नदी पार करके शहर जाते हैं। नदी पार करवाने के लिए जो नाव वहां उपलब्ध है, वो सोरे ही अवैध रूप से चलाए जा रहे है।
इस प्यार का क्या नाम दूं ? 40 की सास को 27 साल का दामाद लेकर फरार