श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चाचा को फिर से गच्चा दे ही दिया… विधानसभा में CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी से...
CM Yogi| shreshth bharat

CM Yogi: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी से महिला अपराधों को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में सीएम योगी ने विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा हर बार गच्चा खा जाते हैं।

सीएम योगी ने कहा, “मैं आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन के लिए बधाई देता हूं। एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसा मार खाता है क्योंकि भतीजा हमेशा डरा रहता है।”

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार बहुत गंभीर: CM Yogi

महिला सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने कहा, “महिला सुरक्षा को लेकर यह सरकार बहुत गंभीर है। इस सरकार के बनते ही हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए। जब हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए तो सबसे पहले इसका विरोध समाजवादी पार्टी ने किया। महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामलों में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं। वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो कहती थी लड़के हैं, गलती कर देते हैं। वे महिला सुरक्षा पर कैसे बोल सकते हैं। समाजवादी पार्टी खुद महिला सुरक्षा के लिए खतरा है। सरकार सजग है और हर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

महिला व बाल अपराध में 25% की कमी आई है: CM Yogi

विपक्ष के महिला व बाल अपराध सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि महिला बाल सुरक्षा के मुद्दे केवल बाहरी ही नहीं, घर के अंदर औऱ घर के बाहर दोनों होते हैं। सरकार ने इसको रोकने के लिए जो प्रयास किये हैं, उसकी तुलना करें तो 2016 की तुलना में दहेज की घटनाओं में 23-24 में 17.5% की कमी आई है। बलात्कार में 2016-17 से 2023-24 की तुलना में 25.30% की कमी आई है।

यूपी के हर शहर में होगी बेसमेंटों की जांच, सरकार ने दिए आदेश

दो साल में 21 दोषियों को मृत्यदंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से 2024 के बीच महिला और नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलो में सरकार के प्रॉसिक्यूशन तेज करने के परिणाम सामने आए हैं। 24402 प्रकरण में अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है। 2017 से 2024 तक पॉस्को अधिनियम के अंतर्गत 9875 अभियोगों में सजा दिलाई गई है। 2022 से 2024 के बीच महिलाओं के विरुद्ध पॉस्को अपराध में 16718 अभियुक्तों को सजा दी गयी। इसके साथ ही 21 को मृत्यदंड, 1713 आजीवन कारावास, 4653 को दस वर्ष या अधिक का कारावास और 10331 को दस वर्ष के कम के कारावास की कार्रवाई हुई।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में इस दिशा में हुए अन्य प्रयास में इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम को हमने 2018 से ही एक्टिव किया है। इसमें फोकस मॉनिटरिंग होती है। महिला सम्बन्धी अपराध में वर्षों के पेंडेंसी को पूरा किया। आज उत्तरप्रदेश देश में महिला अपराध में अपराधियों को सजा दिलाने में तीसरे नम्बर का राज्य है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य