श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जब White House में नजर आया गोलगप्पा…

Golgappas | White House | White House Menu | US

Golgappa In White House: भारत में खाने के मीनू में गोलगप्पा होना आम बात है लेकिन अगर अमेरिका के व्हाइट हाउस में खाने के मीनू में गोलगप्पा हो तो यह बड़ी बात है। अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के समारोहों में भारत का समोसा पहले से परोसा जा रहा था। अब गोलगप्पा भी व्हाइट हाउस के मेन्यू में शामिल हो गया है। भारत में गोलगप्पों को पुचका या पानीपुरी भी कहा जाता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को रोज गार्डेन रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने न केवल भारतीय संगीत का आनंद लिया बल्कि भारतीय स्ट्रीट फूड गोलगप्पे का भी स्वाद जमकर चखा।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता अजय जैन भूटोरिया ने व्हाइट हाउस के अंदर के नजारे की कई वीडियो अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किए।

अजय जैन ने कहा कि मैं व्हाइट हाउस में गोलगप्पे की तलाश में था और अचानक एक सर्वर गोलगप्पा लेकर मेरे पास आ गई। उन्होंने कहा कि स्वाद थोड़ा तीखा था लेकिन खाकर मजा आ गया।

कैलिफोर्निया में रहने वाले अजय जैन ने बताया कि समारोह के मेन्यू में एक और भारतीय व्यंजन ‘खोया’ भी शामिल था। उन्होंने कहा कि विरासत माह उत्सव में सभी एशियाई अमरीकी समुदायों, भोजन और व्यंजनों, खास तौर पर गोलगप्पे और खोया को देखना शानदार रहा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज