श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी में कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा जाएगा उपचुनाव- चंद्रशेखर आजाद

Chandra Shekhar Azad Statement: यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है।ऐसे में सियासी दलों ने अपना दमखम भी दिखाना शुरू कर दिया है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की सभी दस विधानसभा सीटों
Chandra Shekhar Azad Statement

Chandra Shekhar Azad Statement: यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। हालांकि अभी चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में सियासी दलों ने अपना दमखम भी दिखाना शुरू कर दिया है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की सभी दस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि विधानसभा की सभी दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि देश हित को देखते हुए लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन 2022 से 2024 तक आजाद समाज पार्टी ने जिस तरह की यूपी में तैयारी की है, इसलिए पार्टी संगठन ने तय किया है कि उपचुनाव सभी दस सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

सपा नेता आईपी सिंह का बड़ा दावा यूपी में बदले जाएंगे दोनों डिप्टी सीएम

संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूती

चंद्रशेखर आजाद आगे कहते हैं कि फूलपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद किया गया है। सम्मेलनों के जरिए बूथ और सेक्टर के कार्यकर्ताओं को उपचुनाव के लिए तैयार करेंगे। संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूती से उपचुनाव को लड़ा जाएगा। वहीं, कांवड़ यात्रा रूटों पर नेम प्लेट विवाद को लेकर कहा कि सरकार जिस तरह से काम कर रही है। यह किसी भी धर्म के लोग स्वीकार नहीं करेंगे। नेम प्लेट विवाद को लेकर कहा कि सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है।

जिस भाई को बांधी राखी, वो निकला भक्षक, रेप कर मां के सामने की हत्या

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज