Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपा नेता आईपी सिंह का बड़ा दावा यूपी में बदले जाएंगे दोनों डिप्टी सीएम

UP Deputy CM Change: क्या उत्तर प्रदेश के दोनों ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बदल दिया जाएगा? क्या जल्द ही भाजपा दोनों डिप्टी सीएम को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। आज ये सवाल सियासी गलियारों में गूज रहे हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये दावा सपा के एक नेता का है।
UP Deputy CM Change

UP Deputy CM Change: क्या उत्तर प्रदेश के दोनों ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बदल दिया जाएगा? क्या जल्द ही भाजपा दोनों डिप्टी सीएम को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। आज ये सवाल सियासी गलियारों में गूज रहे हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ये दावा सपा के एक नेता का है। जी हां…सपा नेता आईपी सिंह का कहना है कि यूपी में दोनों ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बदले जा रहे हैं।

सपा नेता ने किया ‘एक्स’ पर पोस्ट

दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा कि “2027 में सपा 300 पार, भाजपा 2027 में सिर्फ 27 सीटों पर निपट जायेगी। दोनों उप मुख्यमंत्री हलके और फर्जी नेता हैं मूल भाजपा के भी नहीं हैं। केशव प्रसाद मौर्य को अमित शाह ने जमीन से उठाकर आसमान पर बैठा दिया जो उस योग्य ही नहीं थें। दूसरे ब्रजेश पाठक सत्ता की मलाई खाने बसपा से भाजपा में शामिल हो गए। अमित शाह ने मूल कार्यकर्ता डॉ दिनेश शर्मा को हटाकर हल्के आदमी को बैठा दिया जिसने अपना रंग दिखा दिया। लगता है संघ ने कमान अपने हाथ में ले ली है। फिलहाल भाजपा डूबता जहाज है जिससे कूद कर सब भागना चाहते हैं। सपा कभी ऐसे नादान नेताओं को शामिल नहीं करेगी।

जिस भाई को बांधी राखी, वो निकला भक्षक, रेप कर मां के सामने की हत्या

लक्ष्मीकांत और स्वतंत्र देव यूपी के अगले उपमुख्यमंत्री- सपा नेता आईपी सिंह

सूत्रों के मुताबिक, आईपी सिंह का कहना है कि लक्ष्मीकांत वाजपेई और स्वतंत्र देव सिंह यूपी के अगले उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। बता दें, यूपी बीजेपी में पिछले कुछ दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। माना जा रहा कि यूपी बीजेपी के कुछ नेताओं में आंतरिक कलह चल रही है। हालांकि अब दिल्ली में हो रही बीजेपी की बैठक में इस विवाद पर विराम लग सकता है।

कानपुर IIT ने बनाया स्मार्ट ब्रा, झटपट देगी ब्रेस्ट कैंसर का अलर्ट

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार