Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जिस भाई को बांधी राखी, वो निकला भक्षक, रेप कर मां के सामने की हत्या

Raped And Murder Case: भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है। मध्यप्रदेश के रीवा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक सगे भाई ने पहले अश्लील वीडियो देखी और उसके बाद अपनी ही सगी बहन के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी।
Raped And Murder Case

Raped And Murder Case: भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है। मध्यप्रदेश के रीवा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक सगे भाई ने पहले अश्लील वीडियो देखी और उसके बाद अपनी ही सगी बहन के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस मामले में आरोपी की मां ने सबूत मिटाने में आरोपी की मदद की।

23 जुलाई को हुई घटना- पुलिस

पुलिस के अनुसार, ये दिल दहला देने वाली खबर 24 अप्रैल की बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच करीब 3 महीने से कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को करीब 50 लोगों से पूछताछ की, जिसके आधार पर पुलिस को असली आरोपी के बारे में पता चला। पुलिस ने बताया की आरोपी की सबूत मिटाने में उसकी मां और दो बहनों ने साथ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी, मां और दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया है और चारों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

कानपुर IIT ने बनाया स्मार्ट ब्रा, झटपट देगी ब्रेस्ट कैंसर का अलर्ट

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को जिले के जवा थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस मामले मृतक लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर की। पीड़िता का शव उसके घर के आंगन से बरामद किया गया, जहां वह घटना के समय सो रही थी। परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ के बाद पता चला कि पीड़िता का 13 वर्षीय भाई रात में उसके बगल में सोया था।

सगी बहन को गला घोंटकर मारा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाबालिग लड़के ने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी बहन के साथ बलात्कार किया। जब पीड़िता ने अपने पिता को यह बात बताने की धमकी दी, तो उसने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लड़के ने अपनी मां को जगाकर सारी बात बताई। उस समय तक पीड़िता का शरीर हरकत कर रहा था, आरोपी ने फिर से उसका गला घोंट दिया। यह सबकुछ उसकी मां की आंखों के सामने हुआ था।

IND vs SL First T20 Match: श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड